प्रकृति संरक्षण - टेरी ने जीता पाथफाइंडर पुरस्कार

 

 

नागालैंड में प्रकृति संरक्षण प्रयासों में इनोवेशन के लिए टेरी को प्रतिष्ठित पाथफाइंडर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार का आयोजन इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंज़र्वेशन ऑफ़ नेचर (IUCN) और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) द्वारा किया गया। यह अवार्ड पूर्वोत्तर राज्य में भागीदारों के साथ, सामुदायिक संरक्षण में टेरी के प्रयासों की महत्वत्ता दिखाता है। 'जैव विविधता हॉटस्पॉट में सामुदायिक संरक्षण को मजबूत करने' पर संस्थान का काम ग्रामीण समुदायों के साथ-साथ पारंपरिक संरक्षण प्रथाओं को फिर से जीवंत करने वाले समाधानों की खोज करता है।

 

 

टेरी के काम को चार श्रेणियों में आए 400 से अधिक नामांकन में से चुना गया था और पुरस्कार समारोह 15 नवंबर को ऑनलाइन आयोजित किया गया था।

 

 

 

टेरी का 'सेंटर फॉर बायोडायवर्सिटी एंड इकोसिस्टम सर्विसेज' नागालैंड में 2014 से बड़े पैमाने पर काम कर रहा है। इसने एक सर्वेक्षण किया था जिसमें पता चला था कि 1428 गांवों में से 407 में सामुदायिक संरक्षण क्षेत्र (सीसीए) थे, एक अभ्यास, जिसमें समुदाय वन क्षरण और वनजीवों के नुक्सान को देखते हुए, उल्लंघन वाले क्षेत्रों को अभयारण्य घोषित कर देते हैं।

 

 

 

टीम ने जुन्हेबोटो जिले के सुखाई, किविखु और घुकुई के ग्रामीण समुदायों के साथ एक पायलट परियोजना भी लागू की, जिसमें पारंपरिक संरक्षण प्रथाओं के माध्यम से सीसीए को पुनर्जीवित किया गया। परियोजना ने जैविक संसाधनों के सतत उपयोग के साथ-साथ प्रभावी संरक्षण को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 939 हेक्टेयर को सीसीए घोषित किया गया था, जिससे शिकार और विनाशकारी मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। यहाँ पक्षियों की लगभग 222 प्रजातियों और तितलियों की 200 प्रजातियों को प्रलेखित और संरक्षित किया गया किया गया। समुदायों के पारंपरिक ज्ञान, जो ज्यादातर मौखिक प्रकृति के हैं, को परियोजना के हिस्से के रूप में पीपुल्स बायोडायवर्सिटी रजिस्टर में प्रलेखित (documented) किया गया है।